Ranchi News: सब्जी मार्केट के भीतर बाइक-स्कूटी लेकर पहुंच रहे खरीदार
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कोकर डिस्टलरी पुल स्थित सब्जी मार्केट के भीतर ग्राहक बाइक और स्कूटी से पहुंच रहे हैं। इससे ग्राहकों के साथ-साथ विक्रेताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक बाजार के अंदर ही बाइक-स्कूटी चलाते हुए सब्जी खरीद रहे हैं, जबकि भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह वाहनों का प्रवेश आम लोगों के लिए जोखिम पैदा कर रहा है। बाजार में सब्जी खरीदने के दौरान पैदल चलने वालों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में वाहनों के बीच से निकलने में लोगों को परेशानी होती है। कई बार अचानक वाहन आगे बढ़ने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि बाजार के अंदर वाहनों की आवाजाही पर रोक होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.