Ranchi News: सफाई का झांसा देकर 5 लाख के जेवर ले भागे 2 ठग
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। खेलगांव थाना क्षेत्र के बूटी रोड में त्रिवेणीपुरम निवासी वृद्ध महावीर नाथ ओहदार से पूजा के पात्र व चांदी की चेन साफ करने का झांसा देकर उचक्के 5 लाख के जेवर ले भागे। पीड़ित ने थाने में केस किया है। बताया कि पिछले दिनों दो लोग आए। पूजा पात्र व चेन को चमकाकर उन्हें झांसे में ले लिया। इस पर उन्होंने 5 लाख के आभूषण साफ करने के लिए दिए। दोनों ने जेवरों को कागज में लपेट दिया। इसी बीच बारी-बारी से बहाना कर बाहर निकले और जेवर लेकर फरार हो गए। उन्होंने जेवर लपेटे कागज को खोला। पाया कि कागज में उनके जेवर के बजाय कोयला रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मुहल्ले और आसपास के इलाके में दोनों की खोज की, लेकिन वे कहीं नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों को दी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.