रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। उमेडंडा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। चयन प्रक्रिया में 107 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन करने से पहले प्राचार्य मनपूरन महतो ने बच्चों को बाल संसद की आवश्यकता, महत्व और उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवाभाव और ईमानदारी की भावना का विकास होता है। बाल संसद में आयुष कुमार लोहरा को शिक्षा मंत्री, अमित कुमार को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराधा कुमारी को सांस्कृतिक मंत्री तथा ईशान मुंडा को कृषि मंत्री चुना गया। इससे पूर्व विद्यालय के कप्तान के रूप में अंश कुमार साहू और नव्या कुमारी का चयन किया गया तथा चार हाउस का भी गठन किया गया। मौके पर प्रिया ...