रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में न्यूरो सर्जरी के गंभीर मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में न्यूरो आईसीयू की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने छह बेड के साथ न्यूरो आईसीयू की शुरुआत करने की तैयारी की है। इस स्वास्थ्य सेवा के शुरू होने से न्यूरो सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति वाले मरीजों को विशेष निगरानी और उपचार की सुविधा सदर अस्पताल में ही उपलब्ध करायी जा सकेगी। इसका लाभ यह भी होगा कि मरीजों को इलाज के लिए रिम्स या दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम पड़ेगी। ऑपरेशन के बाद न्यूरो मरीजों को यहां सामान्य आईसीयू में रखना पड़ता है। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी से जुड़े मरीजों के लिए अलग से आईसीयू की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें विशेष निगरानी और उपचार में परेशानी का स...