रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल से मोबाइल चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पत्थलकुदवा निवासी मो दिलशान उर्फ ठिल्लु और शाहबाज कुरैशी शामिल है। दोनों के पास से पुलिस की टीम ने चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विवेश पाठक नामक युवक का सदर अस्पताल से मोबाइल चोरी हुआ। खोजबीन के क्रम में पीड़ित ने दो लोगों के पास से अपना मोबाइल बरामद किया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। कड़ाई से पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सदर अस्पताल से लगातार मोबाइल फोन की चोरी किया करते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...