रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। हरमू रोड, मारवाड़ी भवन परिसर में सोमवार को सत्य अमर लोक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन हुआ। आचार्य सुभाष दधीच ने अनुष्ठान कराए, सुरेश जैन मुख्य यजमान बने। बताया गया कि इस वर्ष 90 गुणा 50 फीट का भव्य और मनोहारी पंडाल बनाया जाएगा, जिसकी कुल ऊंचाई 70 फीट होगी। पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कंटई के शुभेंदु विश्वकर्मा करेंगे, जबकि मेदिनीपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अनूप गोराई मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाओं को आकार देंगे।इस अवसर पर अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सचिव कमल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष रवि नारसरिया समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...