Ranchi News: सड़क हादसे में रांची का जवान घायल
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के टंगराटोली मोड़ के समीप सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रांची जिला बल के जवान शंकर टूडू, पिता पंचू टूडू, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुखिया सह कांग्रेसी नेता बुधराम बाड़ा ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से घायल जवान को एनएचएआई की एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कफील अहमद घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवान का हाल जाना। उन्होंने परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जानवर को बचाने के क्रम में दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। गंभीर रूप से घायल श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.