Ranchi News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, केस दर्ज
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा साउथ ऑफिस पाड़ा निवासी बिरेंद्रनाथ मुखर्जी (70) की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंद्राणी मुखर्जी ने आवेदन में कहा कि उनके पति 20 जुलाई को घर से दिन के साढ़े ग्यारह बजे निकले। दोपहर तक जब वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। पता चला कि उनके पति घायल अवस्था में हिनू में हैं। इसके बाद वह हिनू पहुंचीं और पति बिरेंद्रनाथ को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके पति को मृत घोषित कर दिया गया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस धक्का मारने वाले वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.