रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। टांगरबसली रोड पर बुढ़ाखुखरा के समीप मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दादी-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गोरखो गांव निवासी देवनिस एक्का अपनी 60 वर्षीय दादी तरसीला एक्का को बाइक से लेकर मांडर आ रहे थे। इसी दौरान बुढ़ाखुखरा के पास एक ऑटो से उतरा यात्री अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...