रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में घायल 30 वर्षीय परनू गोप की पारस अस्पताल धुर्वा में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मृतक परनु गोप चचगुरा गांव निवासी सिबू गोप का पुत्र था। गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे पलमा गांव के निकट दो तेज रफ्तार बाईक में जोरदार भिड़ंत हो गयी थी। जिससे दो वाईक में सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों में परनु गोप, संदीप गोप, मसिया डुमरी निवासी विपिन उरांव, सुनीता बारला शामिल हैं। ग्रामीणों के मदद से घायलों को बेड़ो अस्पताल पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...