रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को कांटाटोली चौक के पास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलगांव में चल रहे अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभंकर प्रताप के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश प्रसारित किया गया। यातायात पुलिस की टीम ने चौक के पास से आना-जाना कर रहे दो व चार पहिया वाहनों के चालक, राहगीर समेत आमजन से नियमों को पालन कर यात्रा को सुरक्षित बनाने में योगदान का आह्वान किया। दो पहिया वाहन के चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन के चालक से सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तय दिशा में वाहन के परिचालन, मोबाइल फोन का उपयोग गाड़ी चलाते समय नहीं करने का आग्रह किया गया।इस मौके पर यातायात पुलिस द्वारा शहरवासियों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों...