रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेड़ो तुको केंवरा टोली गांव में सोमवार की अपराह्न सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहन उरांव पिता रंथु उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार अपराह्न लगभग सवा एक बजे की है। मोहन बाइक से तुको चौक घरेलू सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। घर से करीब 100 मीटर पहले वह बाइक से असंतुलित होकर गिर गया। जिसे आनन-फानन में स्वजनों और ग्रामीणों ने उसे बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रदीप उरांव ने बताया कि मोहन केरल में अनानस के बागान में काम करता था और रविवार को ही वह घर आया था। इधर घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो थाना के एएसआई सैम टोपनो सशस्त्र बल के साथ सीए...