Ranchi News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की आंख की गई रौशनी, केस
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर-15 के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की आंख की रौशनी चली गई। पीड़ित के बड़े भाई दीपक दास ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में कहा गया है कि 11 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके छोटे भाई प्रदीप दास अपनी मोटरसाइकिल से रांची जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल तुपुदाना स्थित देवांशिका अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत के अनुसार, हादसे में प्रदीप दास का दाहिना पैर और बायां हाथ टूट गया है, जबकि दाहिनी आंख की रोशनी भी चली गई है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.