रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के ढवंठा टोली गांव में सोमवार शाम एक सवारी ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक की शिकायत पर मांडर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ढवंठा टोली निवासी नागेश्वर उरांव ब्राम्बे-ठाकुरगांव रूट पर अपना सवारी ऑटो चलाकर जीविका चलाते हैं। सोमवार शाम ठाकुरगांव से लौटने के बाद उन्होंने गांव के समीप सड़क किनारे ऑटो खड़ा किया और पास में रहने वाले एक परिचित से मिलने चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर ऑटो वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से काफी देर तक वाहन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः नागेश्वर उरांव ने मांडर थाना पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऑटो की तलाश शुरू कर दी...