Ranchi News: सड़क किनारे अचेत मिला युवक, सिर पर गंभीर चोट
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू द्वाराधीश के पास बुधवार शाम करीब छह बजे सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े लगभग 27 वर्षीय युवक को रातू पीसीआर की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि युवक करीब एक घंटे से सड़क पर मूर्छित अवस्था में पड़ा था। पीसीआर टीम की नजर पड़ने के बाद उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), रातू ले जाया गया। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। युवक ने होली क्रॉस स्कूल, बर्धमान कंपाउंड, लालपुर का मोनोग्राम लगा लाल स्वेटर पहन रखा है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.