रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सखुआ महोत्सव के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 37 और 41 में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। दोनों स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वार्ड 41 में शाखा मैदान सामुदायिक भवन के पीछे सेक्टर-2 में आयोजित कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारस हॉस्पिटल के निदेशक नितेश और वार्ड 41 की पार्षद नीलम चौधरी ने भी पौधे लगाए। मौके पर लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पहाड़ी मंदिर और बड़ा तालाब के पास लगाए गए पौधे वहीं, ...