रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में 28 वर्षीय महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी रविवार की सुबह मिलने पर पहुंची मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतका की पहचान सकरा निवासी नेहा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात नेहा देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। इस दौरान उसका पति दुर्गापूजा पंडाल घूमने चला गया। देर रात घर लौटने पर उसने कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाहर ही सो गया। रविवार की सुबह भी काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में नेहा देवी का शव दुपट्टे के सहारे फं...