रांची, नवम्बर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची के अटल बिहारी वाजपेयी नेतृत्व, नीति एवं सुशासन केंद्र (एबीवीसीएलपीजी) ने पॉलिनॉमिक्स क्लब के सहयोग से में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उदय सहाय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान व्यक्तिगत मूल्यों, पेशेवर आचरण और जिम्मेदार नेतृत्व के निर्माण का आधार है। भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को व्यक्तिगत हितों के बजाय संवैधानिक मूल्यों के आधार पर समावेशी निर्णय लेने चाहिए। कार्यक्रम में संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के जीवन और योगदान पर आधारित एआई सिनेमेटिक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टड...