रांची, नवम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 26 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च, सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक होगा। भाजपा का संविधान गौरव दिवस मनाना राजनीतिक पाखंड, दोहरे चरित्र और जनता को गुमराह करने की कवायद से अधिक कुछ नहीं है। संविधान के प्रति सम्मान का प्रमाण आयोजन, भाषण, फोटो और राजनीतिक प्रचार से नहीं, बल्कि संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को सुरक्षित रखने से मिलता है। जो राजनीतिक दल सत्ता में रहते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, विपक्ष की आवाज, नागरिकों के अधिकार और संवैधानिक मर्यादाओं पर सवाल ...