रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।रविदास कल्याण समिति की ओर रविवार को संत रविदास 650 वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा निकाली गई। कलश वंदन यात्रा कांटाटोली चौक से रविदास सामुदायिक भवन में तक निकाली गई। जिसके बाद कलश की पूजा कर पूरी विधि-विधान के साथ रखा गया। साथ ही गुरु रविदास की प्रतिमा, पवित्र कलश पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के सदस्यों ने गुरु रविदास के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विधानसभा विधायक सीपी सिंह और पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत रविदास की जिंदगी से जुड़ी बातों से अवगत कराकर प्रेरित किया। कार्यक्रम में मोहन राम,रंजीत राम,राजू राम ,भरत राम,कृष्णा राम व अन्य उपस्थित थे।

हि...