Ranchi News: संत मरिया गिरजाघर में मनाया नवाखानी का पर्व
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित संत मरिया गिरजाघर में रविवार को नवाखानी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कलीसिया के लोगों ने ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की और नई फसल की धान की बालियां व चूड़ा अर्पित किया। सुबह की पवित्र मिस्सा का संचालन करते हुए पल्ली पुरोहित फादर अनिल कुजूर ने धान की बालियों पर आशीष प्रदान की और ईश्वर तथा पड़ोसियों से निस्वार्थ प्रेम की सीख दी। रांची कैथोलिक पुरुष संघ ने प्रथम आराधना का संचालन किया। विश्वासी अपनी नई उपज के साथ शामिल हुए। मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रकृति, कृषि और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व को रेखांकित करते हुए सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सभी संतों का पर्व एक को, दो को मनेगा मृत वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.