रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। संत थॉमस स्कूल, धुर्वा ने सत्र 2026-27 के लिए केजी 1 और केजी 2 में दाखिले के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभिभावक 31 अक्तूर दोपहर 2 बजे तक स्कूल की वेबसाइट www.stthomasschoolranchi.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केजी 1 के लिए बच्चे की उम्र 3.5 से 4.5 वर्ष (जन्म 1-10-2022 से 30-9-2023) और केजी 2 के लिए 4.5 से 5.5 वर्ष (जन्म 1-10-2021 से 30-9-2022) तय की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...