Ranchi News: संत जेवियर्स कॉलेज में जनजातीय नृत्य की छटा, 13 टीमों ने दी प्रस्तुति
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में रविवार को ट्राइबल सोसाइटी की ओर से सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्रावासों और छात्र संघों की 13 टीमों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और ढोल, नगाड़े व मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य से विद्यार्थियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी अनिलसन लकड़ा का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज से किया गया। उन्होंने युवाओं से कहा कि कॉलेज जीवन में मिलने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। विशिष्ट अतिथि रांची जेसुइट के नवनियुक्त प्रोविंशियल और कॉलेज के चेयरमैन फादर फ्रांसिस मिंज, एसजे ने कहा कि सांस्कृतिक चेतना के साथ बौद्धिक चेतना भी आवश्यक है।
प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.