Ranchi News: संगीत, नृत्य और कला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल महाविद्यालय, रांची में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव इंजोत-2026, का समापन शुक्रवार को हुआ। दूसरे दिन संगीत और नृत्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिनेता और गायक मनीष बरवार निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। महोत्सव में भाषण, वाद-विवाद, रंगोली, पेंटिंग, नृत्य और गायन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिरुचि और कलात्मक कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.