रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस भवन में बुधवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, झारखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों और एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'वोट बचाओ' अभियान व रैली में संगठन की भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में सीतामढ़ी से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चु...