रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। काठीटांड़ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन संकट मोचन मंदिर में मंगलवार शाम आरती के बाद भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम होते ही मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दू हृदय सम्राट भैरव सिंह और विशिष्ट अतिथि फन कैसल पार्क के निदेशक नीतेश नाथ शाहदेव मौजूद थे। भैरव सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्रद्धालुओं से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और एकता का संदेश देना है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा...