Ranchi News: श्वेता गुप्ता ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार आयोग की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी ओर से गुरुवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई। याचिका में निचली अदालत द्वारा उनकी जमानत अर्जी खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी गई है। जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में श्वेता गुप्ता को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि दूसरे विभाग में तबादला होने के बावजूद वह जेपीएससी में ही कार्यरत रहीं। इसी दौरान परीक्षा से संबंधित कार्यों में उनकी भूमिका को लेकर जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.