Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मना सिंधारा उत्सव
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में शुक्रवार को बाबा श्याम का सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंगला आरती के बाद बाबा का श्यामल रूप में आकर्षक शृंगार किया गया। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान की देखरेख में केसर-चंदन से तिलक शृंगार संपन्न हुआ। संध्या में बाबा को विशेष मिष्ठान और नमकीन का भोग लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मंडल के कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.