रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची। न्यू मधुकम रोड स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में गुरुवार को चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुजारी केदारनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू कराए। समिति के अनुसार, शुक्रवार को सामूहिक रुद्राभिषेक, शनिवार को हवन व भंडारा और रविवार को जागरण व झांकी का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...