रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: फोटो है- रांची, संवाददाता। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आकर्षण का केंद्र बना दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ रही भीड़ जिला स्कूल मैदान में श्री रामलला पूजा समिति की ओर से बनाए गए भव्य पूजा पंडाल को देखने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर बने पंडाल की भव्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सुबह से ही पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, शाम ढलते ही दूधिया रोशनी से जगमगाता पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। पंडाल की सुंदरता और आकर्षक सजावट को देखकर श्रद्धालु कुछ पल ठहरकर उसे निहारते नजर आए। परिसर में प्रवेश करते ही लोगों की निगाहें पंडाल की भव्य संरचना पर टिक जा रही थीं। कोई मोबाइल से तस्वीरें ले रहा था, तो कोई परिवार ...