Ranchi News: श्री राणी सती दादी मंदिर में भादो बदी अमावस्या महोत्सव 10 से
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से 10 सितम्बर से दो दिनी भादो बदी अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव रातू रोड के श्री राणी सती मंदिर में होगा। आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी की ओर से सोमवार को मंदिर परिसर में पोस्टर का विमोचन किया गया। महोत्सव संयोजक विकास अग्रवाल ने बताया कि श्री गणेश पूजन के साथ 10 सितम्बर को महोत्सव आरंभ होगा। इसी दिन मंगल पाठ, अखंड ज्योत, ध्वज पूजन, श्री सुंदरकांड पाठ, भजन, चुनड़ी व मेहंदी उत्सव के साथ चतुर्दशी जागरण होगा। उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर को सुबह पांच बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद शृंगार होगा। श्रद्धालु राणी सती दादी को छप्पन भोग व सवामनी प्रसाद अर्पित करेंगे। रात आठ बजे महाआरती व नौ बजे समापन आरती के साथ दो दिनी महोत्सव का समापन होगा। पोस्टर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.