रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची। श्री महावीर मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मंत्री मुरारी लाल शर्मा का निधन हो गया। वे नॉर्थ मार्केट रोड स्थित श्री शनि मंदिर के मुख्य पुजारी भी थे। जीवनपर्यंत सनातन संस्कृति और समाज सेवा में समर्पित रहे शर्मा ने रामनवमी पर बेंजो-ताशा पार्टी की शुरुआत सहित कई धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरुवार सुबह 10 उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...