रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची। श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुतहा तालाब में शनिवार को माता और अन्य देवी-देवताओं की पूजा और आरती के बाद भंडारा लगाया गया। माता के प्रसाद को भंडारे में मिश्रित कर सभी श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण किया गया। श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर के प्रांगण में हुई इस प्रसाद रूपी महाभंडारे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इसमें मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), सुनील यादव, विशाल कृष्णा, राहुल सिंह, नमन भारतीय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...