Ranchi News: श्रीराम फाइनेंस ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को सामाजिक पहल 'श्रीराम सेवा संकल्प' के तहत खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में 'नवगति-हर सफर में प्रगति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी के अनुसार, इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के आठवीं से 12वीं कक्षा तक के 2600 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है। मौके पर वाहन मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहन प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम में कंपनी के सीओओ एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन होला बालनाड और झारखंड बिजनेस यूनिट के प्रमुख कपिल देव प्रसाद मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.