रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। इस्कॉन रांची की ओर से आयोजित पांच दिवसीय भागवत कथा कटहल मोड़ के समीप रविवार की शाम चार बजे भागवत संकल्प महायज्ञ से प्रारंभ हुआ। पुरोहित गोविंददेव दास ने यज्ञ संपन्न कराया। इसमें कथा वाचक लीलापुरुषोत्तम दास सहित रांची के गणमान्य अतिथि रामदेव पांडेय, सुमन ठाकुर, अखिलेश पांडेय, डॉ राजेश कुमार, डॉ सोनी, डॉ राकेश, बीरेंद्र त्रिपाठी, सरवन जाड़ोजिया, धर्मेंद्र तिवारी और इस्कॉन रांची के महाप्रबंधक मधुसुदन मुकुंद दास ने यज्ञ अग्नि में पूरे विश्व के कल्याण के लिए आहुति डाली। इसके पश्चात कथावाचन लीलापुरुषोत्तम प्रभु ने भागवत के दशम स्कंद से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। गीता, भागवत के आधार पर अपना जीवन जीने और मनुष्य जीवन सफल बनाने का उपदेश दिया। कथा में काफी संख्या में भक्तों ने उत्...