रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देवघर श्रावणी मेल के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। देवघर व दुमका जिले में अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ रेल धनबाद में भी बड़े पैमाने पर प्रतिनिुयक्ति की गई है। धनबाद जिले में बम डिस्पोजल स्क्वायड और एटीएस की हिट टीम को लगाया गया है। बलों की प्रतिनिुयक्ति 25 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगी। वहीं, दुमका जिले में विधि व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के लिए 38 दिन तक 700, देवघर जिले में 1400 गृहरक्षकों को कॉलअप किया गया है। वहीं, देवघर में सुरक्षार्थ 92 इंस्पेक्टर, 2018 बैच के 28 सब इंस्पेक्टर, 730 दरोगा व जमादार, 1110 सशस्त्र जवान, 5365 लाठीधारी पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। रेल धनबाद में भी अलग-अलग जिलों से 4 इंस्पेक्टर, 2018 बैच के 4 सब इंस्पेक्टर, 140 दरोगा व जमादार, विश...