Ranchi News: श्राद्ध के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मदद
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुदूर क्षेत्र के गरीब परिवार को श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक और खाद्य सामग्री से सहयोग किया। राबो निवासी जरूरतमंद शुक्रमनी देवी को चावल, आलू और मुढ़ी देकर सहयोग किया गया। शुक्रमनी देवी की शादी तमाड़ के प्रतापपुर में हुई है। उनकी मां सुमित्रा देवी का 30 सितंबर को राबो में निधन हो गया था। परिवार में तीन बेटियों के अलावा कोई नहीं है। श्राद्ध कर्म के लिए शुक्रमनी देवी ने भाजपा कार्यालय से संपर्क किया था, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने यथासंभव सहयोग किया। सहयोग मिलने पर शुक्रमनी देवी और परिवार के सदस्यों ने भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। सहयोग करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मुंडा, बुंडू नगर मंडल उपाध्यक्ष सह उलगुलान मोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.