रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का त्योहार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के महादेव मंडा, मिश्रा टोली स्थित दुर्गा मंदिर, पिपराटोली स्थित श्रीराम मंदिर, भगत सिंह चौक स्थित हनुमान मंदिर, कर्रा रोड स्थित ठाकुरबाड़ी, चौधरी मंडप सहित अन्य मंदिरों और घरों में लोगों ने भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों और पुरोहितों से 14 गांठ वाला पवित्र अनंत डोरा अपनी बाहों में बंधवाया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने भी श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना की और अनंत व्रत की कथा का श्रवण किया। यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर चक्रधरपुर में उमड़ी...