रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। प्रखंड के ताऊ मौजा स्थित गैरमजरुआ आम श्मशान भूमि पर ट्राइबल मल्टीपरपज मार्केटिंग सेंटर (टीएमएमसी) के निर्माण का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर श्मशान भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और अतिक्रमण हटाकर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि मौजा-ताऊ, थाना-बुंडू, थाना संख्या-27, खेवट संख्या-2, आरएस खाता संख्या-102, प्लॉट संख्या-1248 में 9.17 एकड़ भूमि गैरमजरुआ आम श्मशान के रूप में दर्ज है। ग्रामीण वर्षों से इस भूमि का उपयोग अंतिम संस्कार और अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि माफियाओं ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर खरीद-बिक्री भी की है। वर्ष 2021 में अतिक्रमण हटाने, भूमि की मा...