रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, अनगड़ा के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ. कुमार गौरव और अंतिम वर्ष के बीटेक विद्यार्थी संजय कुमार महतो के शोधपत्र को जापान के फुकुओका में 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 14वें एशियन रॉक मैकेनिक्स सिम्पोजियम (आर्म्स-14) और आईएसआरएम इंटरनेशनल सिम्पोजियम में मौखिक प्रस्तुति के लिए स्वीकृति मिली है। शोध में भूमिगत खनन में इस्तेमाल होने वाली वायर रोप (तार की रस्सियों) को उपयोग से हटाने के निर्णय में ले लेंथ को एक महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में परखा गया है। इस उपलब्धि से दोनों को रॉक मैकेनिक्स के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के समक्ष अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डॉ बिभूति भूषण दक्षिण कोरिया में शोध पत्र...