रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों और प्राचार्यों की बैठक गुरुवार को धुर्वा में हुई। बैठक में 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि की मांग को लेकर 15 नवंबर के बाद शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा घेराव और गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया। मोर्चा राज्य कर्मी के दर्जे और स्थापना अनुमति प्राप्त 158 विद्यालयों के मामले पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगा। इसके अलावा, 15 नवंबर के बाद 10 हजार शिक्षक जैक कार्यालय का घेराव करेंगे। मोर्चा प्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा शर्त नियमावली और सावित्रीबाई फुले योजना के पोर्टल को खोलने को लेकर वे जल्द मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलेंगे। बैठक में रघुनाथ सिंह, अरविंद सिंह, डॉ देवनाथ सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, विनय उरांव, न...