Ranchi News: शिविर में 24 यूनिट रक्तदान
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति की ओर से रविवार को धुर्वा के धुमकुड़िया परिसर में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिम्स ब्लड सेंटर की टीम ने डॉ. उमेश सिंह की देखरेख में कुल 24 यूनिट रक्त संग्रह किया। समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक बनता है। शिविर को सफल बनाने में संदीप उरांव, सोमा उरांव, निशा भगत, सूरज कुमार, रिंकू महली, कुमुदिनी लकड़ा, बिरसा भगत, डॉ. महली, राजू उरांव, विनोद, रामा उरांव, मुन्नी देवी, जय मंत्री उरांव, लुथरु उरांव, किरण प्रसाद, पूजा देवी, संदीप प्रजापति सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.