Ranchi News: शिविर में 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग श्री श्री एकेडमी खूंटी एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, बगडू में निःशुल्क मां एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में बगडू सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में रांची से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग श्री श्री एकेडमी नामकुम-खूंटी स्कूल कमेटी के सदस्य पीएन सिंह, प्रसन्ना डेविड और आशु शाहदेव की प्रमुख भूमिका रही।ग्रामवासी अमर राम, संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.