रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। मेसरा स्थित बिरसा मुंडा सेवा संस्थान के नूतन परिसर में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिरसा मुंडा सेवा संस्थान, आरएसएस (रांची महानगर) और आईरिस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की आंखों की जांच की और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...