Ranchi News: शिवालयों में सुविधाओं के व्यापक इंतजाम, सीसीटीवी से निगरानी
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। सावन में राजधानी के शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार रहेगी। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख शिव मंदिरों से लेकर छोटे-बड़े शिवालयों तक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रंगाई-पुताई, आकर्षक सजावट, विद्युत सज्जा, पेयजल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और स्वयंसेवकों की तैनाती जैसी व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर समितियों के अनुसार, सावन के प्रत्येक रविवार और सोमवार को हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। अधिक भीड़ को देखते हुए इस बार प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्रद्धालओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.