रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विभिन्न क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के स्थानांतरण और पदस्थापन के कारण पद रिक्त होने एवं डीडीओ के स्थानांतरण से कार्यालयों में प्रशासनिक कार्य और वेतन भुगतान प्रभावित होने के कारण 15 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विभाग के अवर सचिव अरशद जमाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दी है।

स्थानांतरण के कारण विभागीय आदेश में कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों और अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के फलस्वरूप कई कार्यालय रिक्त हो गए हैं। कुछ जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) के स्थानांतरण के कारण भी कार्यालयों में कार्यरत पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारि...