रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। शिक्षा एक ऐसी अमूल्य धन है, जिसे जितना बांटते हैं, उससे कहीं अधिक ज्ञान रूपी दौलत अर्जित होती है। शिक्षा के बिना आदर्श और समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। ये बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को इटकी के शहीदों के गांव सेमरा में एकल बस कंप्यूटर लैब के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें तराशने की है। मंत्री ने बताया कि एकल बस कंप्यूटर लैब में प्रत्येक दिन तीन शिफ्ट में 54 युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के अनुसार एक से दो माह तक प्रतिदिन दो घंटे प्रशिक्षण मिलेगा। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण शुल्क 200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है, लेकिन मंत्री ने बच्चों से केवल 10 रुपये लेने...