रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। यूथ पुन्दाग हेल्पलाइन की ओर से शनिवार को सेंट्रल अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन नवनिर्वाचित ओहदेदारों और मैट्रिक-इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष हाजी जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजल हसन मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

समारोह में शिक्षा का महत्व कल्याण मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और समाज सुधार की जरूरत पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोई भी कौम या समाज तब तक तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक वह शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार न बना ले। हमारे बच्चों ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट में बेहतरीन अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें स...