रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। क्रिएटिव हार्ट स्कूल गुटुआ में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वी जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी और विशिष्ट अतिथि जय नाथ राम तिवारी व सहायक अभियंता चंद्रकांत सिंह मुंडा मौजूद थे। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का महत्व और पारिवारिक संबंधों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आशुतोष तिवारी ने लोगों को शिक्षा से जोड़ने के विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जय नाथ राम तिवारी ने शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों से जुड़े नाटक और बच्चों के मनमोहक नृत्य ने अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह में सैकड़ों अभिभावक शामिल हुए। मौके पर रोल पंचायत की मुखिया चंपा राव, कयूम अंसारी, इश्तियाक अंसारी, राजू राव, योगेंद्र भग...