रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के आयोजन को देखते हुए झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची ने प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों का सतत पेशेवर विकास से संबंधित प्रशिक्षण स्थगित कर दिया है। राज्य स्तर पर रांची के एआरटीटीसी, बीएसएनएल परिसर में 1 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण अब बाद में होगा। नई तिथि की जानकारी अलग से दी जाएगी। जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जेसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि 29 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलने वाला सतत पेशेवर विकास प्रशिक्षण माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए निर्धारित है। यह प्रशिक्षण प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों ...